फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बलिया पुलिस की दबंगई आई सामने, महिला, उसके पति और बेटे को पीटा

Thu, 29 Oct 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
डंडा लेकर खड़ा पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महिला, उसके पति और बेटे को पुलिस द्वारा पीटने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला जिले के उभावं थाने का है। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ितों को गालियां भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन

मामला सोमवार रात का है, लेकिन वीडियो वुधवार को वायरल हुआ। इसे किसी ने ट्विटर पर डाला तो मामला एडीजी वाराणसी के संज्ञान में आया। उसके बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि इसमें कोई दोषी मिलता है तो केर्स दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।


उभांव सड़क मार्ग की रहने वाली अनिता गुप्ता का कहना है कि वह पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण कार्य करा रही थी। एक सप्ताह पहले पड़ोसी ने निर्माण कार्य रोक दिया। इसके बाद अनिता गुप्ता ने एसडीएम को पत्रक देकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसडीएम ने इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह को मौका का मुआयना का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने जमीन नापने के बाद महिला को मकान बनवाने की अनुमति दे दी। तब निर्माण शुरू कर दिया गया। महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात उभांव थाने के सब इंस्पेक्टर व दो सिपाही उसके घर पहुंचे और 20 हजार रुपये की मांग करने लगे।

मना करने पर गालियां देते हुए बाल पकड़कर मारने लगे। पति राजकुमार और पुत्र आदर्श और रोहित ने विरोध किया तो उन्हें भी डंडे और लात से मारा पीटा गया। साथ ही मोबाइल छीन लिया। महिला का आरोप है कि सिपाही पहले भी धमकाकर पांच हजार रुपये ले चुका है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सीओ रसड़ा इसकी जांच करा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें