Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
भरौली तिराहे पर बक्सर की ओर से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली का जिम्मा उसने मुख्य आरक्षी हरिदयाल सिंह व विष्णु गुप्ता और आरक्षी दीपक मिश्र व बलराम सिंह को दे रखा था। यह चार सिपाही निजी व्यक्तियों से अवैध वसूली कराते थे। जो ट्रक चालक पैसा देने में आनाकानी करते थे उसे सिपाहियों के सामने ले जाकर वर्दी का खौफ दिखाया जाता था।
हरिदयाल सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है और विष्णु, दीपक व बलराम की तलाश की जा रही है। पन्नेलाल की देखादेखी उसकी सहमति से उसके थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह चौकी के सामने दरोगा राजेश कुमार प्रभाकर गाजीपुर जाने वाले ट्रकों से सिपाही सतीश गुप्ता और अपने निजी व्यक्तियों से अवैध वसूली कराता था।
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
दलालों को महीने की तनख्वाह, सिपाहियों का रोज भुगतान गिरफ्तार मुख्य आरक्षी हरिदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि पन्नेलाल ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले दलालों को प्रतिमाह मासिक भुगतान करता था। भुगतान की दर अलग-अलग रहती थी। रोजाना की अवैध वसूली रजिस्टर में दर्ज की जाती थी और वह मौके से बरामद भी हुआ है।
हरिदयाल सिंह ने बताया कि भरौली तिराहे पर उसे और उसके साथ ड्यूटी करने वाले तीन सिपाहियों को प्रति मालवाहक पन्नेलाल 100 रुपये देता था। भरौली तिराहे पर रोटेशन में सिपाहियों की ड्यूटी लगती थी, लेकिन हरिदयाल, विष्णु, दीपक और बलराम ही सबसे ज्यादा तैनात होते थे।
Ballia Illegal Extortion Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आए दिन की किचकिच से बचने के लिए कुछ ट्रांसपोर्टर सीधे पन्नेलाल से ही संपर्क कर रेट तय कर लेते थे। उनका पैसा सीधे पन्नेलाल के पास आता था। पन्नेलाल के निर्देश पर उन ट्रांसपोर्टर के ट्रकों को भरौली तिराहा या कोरंटाडीह पुलिस चौकी के सामने नहीं रोका जाता था। ऐसे ही एक ट्रांसपोर्टर का आदमी विवेक शर्मा बुधवार की रात गिरफ्तार भी किया गया है।