बलिया जिले में शनिवार की आई रिपोर्ट में 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 368 हो गई है। जबकि दो की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 319 पॉजिटिव केस थे। इसमें से 173 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
जिले में कुल एक्टिव केस 188 हैं। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने की। स्वास्थ्य टीम सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही थी। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए उन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया।