फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases in Ballia: कोरोना से बलिया के सीएमओ डॉ जितेंद्र पाल का निधन, एमडीएम के जिला समन्वयक कोरोना पॉजिटिव

Mon, 04 Jan 2021 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
बलिया सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल सिंह की रविवार देर मौत हो गई। उनका लखनऊ के पीजीआई में उपचार चल रहा था। बीते सोमवार को कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई के लिए रेफर किया था।

विज्ञापन

कोरोना काल के शुरुआती दौर में मार्च 2019 में डॉ. जितेंद्र पाल सिंह की बलिया में तैनाती हुई थी। इसके पूर्व वे कुशीनगर में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे। सीमित समय में ही डॉक्टर बाल कर्मचारियों और जिले के लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए थे।


डॉक्टर पाल के निधन से स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। स्वास्थ विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात दो बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और डॉक्टर जब तक स्थिति संभालते उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

संत कबीरनगर के निवासी थे डॉ. पाल

कोरोना के चलते एसजीपीजीआई में अंतिम सांस लेने वाले डॉ. जितेंद्र पाल मूल रूप से संत कबीरनगर के रहने वाले थे। वे गोरखपुर में भी काफी समय तक वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत रहे। सीएमओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती थी। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। उनके पुत्र एमबीबीएस करने के बाद पीजी कर रहे हैं।

25 को गया था सैंपल, 29 से बिगड़ी थी हालत

सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल ने तबीयत खराब होने पर 25 दिसंबर को जांच कराई थी। रिपोर्ट 26 की शाम को आई। बीएचयू से फोन पर बताया गया कि उनकी रिपोर्ट हाईली पॉजिटिव है। इनको तत्काल आइसोलेट किया जाए। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। 29 दिसंबर को हालत खराब होने लगी तो उन्हें लखनऊ भेजा गया, जहां पीजीआई में भर्ती हुए लेकिन वहां भी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और दो जनवरी को वेंटिलेटर पर चले गए। अंतत: चार जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

संपर्क में आए अन्य लोग भी हुए थे पॉजिटिव

सीएमओ डॉ. पाल के पॉजिटिव आने और उनकी हालत खराब होने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कराई गई। इसमें से भी दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि, दोनों लोग आइसोलेट हैं और उनकी हालत ठीक है।

एमडीएम के जिला समन्वयक कोरोना पॉजिटिव

बलिया जिला समन्वयक एमडीएम अजीत कुमार पाठक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिलाधिकारी द्वारा बीएसए कार्यालय को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी के अलावा नवनियुक्त लगभग 800 से अधिक शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति हो रही है। कार्यालय परिसर में विद्यालय भी संचालित है।

ऐसे में कार्यालय, नवनियुक्त शिक्षकों की उपस्थिति व विद्यालय को दो दिन के लिए बंद किया गया है, ताकि कार्यालय को सैनिटाइज कराया जा सके। पांच जनवरी के अपरान्ह तक बीएसए कार्यलय परिसर बंद रहेगा, अब यहां नियमित कार्य छह जनवरी से ही प्रारंभ हो सकेगा।
 

कोरोना से एक और की हुई मौत, आठ मिले नए मरीज

बलिया में कोरोना के संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। रविवार को आई रिपोर्ट में आठ नए मरीज पाए गए हैं। जबकि बेरूआरबारी के असेगा निवासी एक वृद्ध की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार जिले में अब 101 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 7147 हो गई है। इसमें 6993 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 53 है।

बलिया में पहले चरण में 10319 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण के लिए शासन के गाइडलाइन के अनुसार बलिया में सर्वे आरंभ हो गया है। जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए चार फेज में बांटा गया है। पहले फेज में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे फेज में पुलिस, सफाईकर्मी एवं अन्य रहेंगे। जबकि तीसरे फेज में 50 से ऊपर वाले गंभीर रोगी रहेंगे।

वहीं, चौथे फेज में 50 से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है। इसके तहत प्रथम फेज में सरकारी 9239 और प्राइवेट 1080 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इनका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड को छोड़कर अन्य आईडी, पिनकोड आदि अपलोड किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें