फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार, दो तिहाई से ज्यादा मिलेगा बहुमत: भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

Thu, 03 Sep 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। हमारा गठबंधन इस बार दो तिहाई बहुमत पार करेगा।

विज्ञापन

बिहार की जागरूक जनता की मंशा को भांपते हुए विरोधी दल के कई बड़े नेता एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। साथ ही कई दल हमारे गठबंधन से मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं। मस्त गुरुवार को बलिया के सोनबरसा गांव में स्थित अपने संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। हम लोगों ने सबकी चिंता की है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व कृषि विकास के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ ही देश की सुरक्षा व संवृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क, बिजली, पेयजल, कानून व्यवस्था का राज कायम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। भय, भूख, भ्रष्टाचार की इस देश में कोई जगह नहीं है। हमारा सिद्धांत है 'सबका साथ-सबका विकास'। हम लोग जाति धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करते हैं।

लालू यादव की सरकार में बिहार में कायम गुंडाराज को याद कर आज भी लोग सहम जाते हैं। बिहार में नीतीश कुमार व सुशील मोदी की जोड़ी ने मिलकर काम किया है, जिससे बिहार का ढांचागत विकास हुआ है। बिहार की सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं। बिहार के गांवों में 18 से 20 घंटे बिजली मिलती है। शहरों 24 घंटे बिजली मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें