फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: सुभासपा का साथ छोड़ पांच मिनट पहले भाजपा में शामिल हुईं सुप्रिया बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार

Thu, 24 Jun 2021 09:45 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से वार्ड-48 की जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं सुप्रिया चौधरी। एक दिन पहले उनके पति शिवदयाल चौधरी ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली थी। 
 
विज्ञापन
जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर सुप्रिया चौधरी ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से बलिया जनपद के वार्ड-48 की जिला पंचायत सदस्य सुप्रिया चौधरी ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। जीराबस्ती स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सुप्रिया को पार्टी में शामिल कराया। इसके ठीक पांच मिनट बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। एक दिन पहले उनके पति शिवदयाल चौधरी ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली थी। इसके बाद सीएम से मिले थे। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुप्रिया भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इस बार बलिया का जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बने यह हम सभी का प्रयास है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी कार्य हो रहे हैं। भाजपा विधायक संजय यादव ने कहा कि निश्चित रूप से जिपं अध्यक्ष का चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

विज्ञापन

मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सुप्रीया चौधरी को शुभकामनाएं दीं। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सुप्रिया के परिवार को वर्ष 1995 में मौका मिला था, लेकिन तब कुछ लोगों ने धोखा दे दिया। उसे पूरा करने का समय आ गया है। इस मौके पर जिला प्रभारी  विनोद राय, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, केतकी सिंह, विजय बहादुर सिंह, शिवदयाल चौधरी, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, सतबीर सिंह, प्रताप सिंह, कृष्णा पांडेय, पंकज सिंह, राजेश सिंह, आशीष सिंह, अरविंद सिंह, कामेश्वर चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें