इस बीच स्थानीय मल्लाहों ने नीलेश को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अभिषेक ने बताया कि नीलेश इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
चेतावनी बोर्ड के बावजूद तुलसी घाट पर लगातार घटनाएं हो रही हैं। बीते 13 अप्रैल को तुलसी घाट पर राजस्थान के रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। 27 मई को तुलसी घाट पर आजमगढ़ निवासी दो छात्रों की डूबने से जान चली गई थी।