बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह सहित सात अन्य और 1000 अज्ञात लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ पर विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थन हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। एनएच 31 पूरी तरह से जाम हो गया था।
देर शाम बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह सहित सात नामजद व एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 341, 188 कोविड महामारी अधिनियम 3 तथा 171एच अंतर्गत केस दर्ज किया। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित नियमों, बैरिया लालगंज मार्ग कथा देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक एनएच पर जाम लगाने एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करने में केस दर्ज किया गया है। ।