फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बड़ागांव हत्या का मामला, पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 13 Nov 2024 10:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बड़ागांव क्षेत्र में बेटी के घर आए वृद्ध पिता की कुछ लोगों ने सोते समय लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होनी चाहिए।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से मुलाकात करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव ग्राम साधोगंज में बेटी के घर आए वृद्ध पिता की कुछ लोगों ने सोते समय लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। जिसके बाद घर में मातम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिले और उनका दु:ख बांटा। कहा सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


बताते चलें कि भरतपुर गांव निवासी वृद्ध जगन्नाथ पटेल जौनपुर जनपद के मछली शहर में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। तीन दिन पूर्व वह अपनी बेटी की ससुराल चिमटहिया साधोगंज गए थे और वहीं रह रहे थे।

घटना के समय वह घर के बाहर बरामदे में बिस्तर पर मुंह ढककर सो रहे थे। उसी समय आधा दर्जन लोग आए और सोते समय ही उन्हें लाठी-डंडे से पीट पीटकर मार डाला। इस बीच उनका दामाद विनोद घर पहुंचा तो हमलावर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रसे प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। कहा हम हर पीड़ितों की आवाज को दबने नहीं देंगे। बाबा विश्वनाथ मृतक जगन्नाथ पटेल को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें