फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रियों के लिए बुरी खबर : चौरीचौरा-लिच्छवी रदद्, 7 ट्रेनों के बदले मार्ग; ये गाड़ियां नहीं जाएंगी महाकुंभ

Mon, 17 Feb 2025 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाकुंभ में आने-जाने वाले यात्रियों का दबाव रेलवे पर काफी पड़ा है। आए दिन ट्रेनें लेट या कैंसिल हो रही हैं। कुछ ट्रेनों को अब महाकुंभ नहीं भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Special Train for Prayagraj :  अपरिहार्य कारणों से चौरीचौरा एक्सप्रेस और लिच्छवी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। वहीं, सात ट्रेनों के मार्ग बदले गए। यह ट्रेनें प्रयागराज की ओर नहीं जाएंगी। 

विज्ञापन




पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 16, 17 और 18 फरवरी को जोगबनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-पं दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली-अलीपुरद्वार से 16, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। वहीं, बीकानेर से 17 फरवरी को चलने वाली बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-न्यू बरौनी के रास्ते जाएगी। 

16 और 17 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 

इसी तरह गोरखपुर से 17 और 18 फरवरी को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बीना के रास्ते चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 व 17 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस बदले मार्ग बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-जौनपुर-वाराणसी कैंट के रास्ते जाएगी। 

बलिया से 17 और 18 फरवरी को बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी कैंट-जौनपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बीना के रास्ते चलाई जाएगी।

बनारस स्टेशन से रवाना हुई विभूति एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज रामबाग के स्थान पर रविवार को बनारस स्टेशन से चलाई गई। 
विज्ञापन

पार्किंग हो जा रही फुल, वाहन खड़े होने लगते हैं बाहर
शहर में हल्के चार पहिया वाहनों के लिए कई जगह वाहन पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। मगर, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इतनी ज्यादा है कि पार्किंग फुल हो जा रही है। रविवार को भेलूपुर स्थित सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज की पार्किंग फुल हो गई तो श्रद्धालु सड़क के किनारे ही वाहन खड़ा करने लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें