फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हवा की गुणवत्ता खराब : ऑरेंज जोन के मुहाने पर मलदहिया का AQI, धूल के साथ बढ़ी कार्बन की मात्रा

Mon, 25 Nov 2024 09:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में दीपावली के बाद से ही प्रदूषण का हाल खराब होता जा रहा है। इसे लेकर माैसम विज्ञानियों ने भी चिंता जताई है। बीएचयू के साथ एक दो इलाकों का हाल अभी ठीक है। बाकी क्षेत्रों में मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रदूषण और धुंध के कारण ऐसा दिख रहा नजारा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार यलो जोन में रहने के बाद शहर की हवा अब ऑरेंज जोन की ओर बढ़ चली है। प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सुबह और शाम की हवा में धूल कणों की मात्रा सबसे ज्यादा है। शहर में सबसे अधिक प्रदूषित इलाका मलदहिया है और वह ऑरेंज जोन के मुहाने तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार को सुबह 199 और शाम को 175 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के समीर एप के आंकड़ों के अनुसार रविवार की रात नौ बजे मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 175 था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 333, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 164, कार्बन की अधिकतम मात्रा 144 और सल्फर की अधिकतम मात्रा 27 थी।

सुबह नौ बजे मलदहिया का एक्यूआई 199 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 309, पीएम 10 की मात्रा 139, कार्बन की मात्रा 144 और सल्फर की मात्रा 34 रही। भेलूपुर का एक्यूआई 146 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 279, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 233, कार्बन की अधिकतम मात्रा 120, सल्फर की अधिकतम मात्रा 38 रही। 

विज्ञापन

बीएचयू में भी दर्ज किया गया एक्यूआई
अर्दली बाजार का एक्यूआई 120 था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 199, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 123, नाइट्रोजन की अधिकतम मात्रा 114, कार्बन की अधिकतम मात्रा 125 और सल्फर की अधिकतम मात्रा 18 रही। बीएचयू का एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 दर्ज किया गया। 

बीएचयू के विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि शहर के कुछ इलाकों की हवा धूल कणों के साथ ही कार्बन की मात्रा भी बढ़ी है। सुबह और शाम को तापमान कम होने के कारण एक्यूआई भी बढ़ रहा है। चिकित्साधिकारी डाॅ. अतुल सिंह ने बताया कि हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से सुबह और शाम को बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही श्वासं के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 
विज्ञापन

एक्यूआई बढ़ने के कारण
  • सड़क निर्माण कार्य में नहीं हो रहा मानकों का पालन
  • निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल
  • शादी विवाह के कारण बढ़ी है शहर में वाहनों की संख्या
  • जाम के कारण भी हवा में बढ़ी है प्रदूषक तत्वों की मात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें