फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस बड़े मॉल के मालिक बनेंगे बाबा विश्वनाथ

Thu, 07 Dec 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा
विज्ञापन
मंदिर के सामने बने शापुरी मॉल खरीदने की नए सिरे से पहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ अब पुरातन नगरी के बीच मॉल के मालिक बनने वाले हैं। बाबा के मॉल में शाही रेस्टोरेंट होगा तो बच्चों-युवाओं के लिए मनोरंजन के पर्याप्त साधन भी होंगे। बनारस के हस्तशिल्प की खरीदारी भी लोग वहां कर सकेंगे और जींस-टॉप से लेकर शार्ट्स तक की रेंज भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


यहां अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा भी होगी। काशी के हृदयस्थल बांस फाटक पर पांच वर्ष से बन कर तैयार शापुरी मॉल को खरीदने के लिए मंदिर प्रशासन ने पहल की है। विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर तीन कोतवालपुरा के ठीक सामने 29 हजार स्क्वायर फीट एरिया में बने भव्य शापुरी मॉल के मालिकों ने मंदिर प्रशासन को इसकी बिक्री का प्रस्ताव दिया है।

पिछले तीन वर्ष में 40 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में बने भवन खरीदने के बाद मंदिर प्रशासन ने अब मॉल खरीदने के प्रस्ताव को न्यास परिषद में रखने का निर्णय किया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने मॉल खरीदने के प्रस्ताव पर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी से वार्ता की है।
विज्ञापन


द्विवेदी ने बताया कि मॉल खरीदने के प्रस्ताव का अध्ययन कराया जाएगा कि इसे श्रद्धालुओं के लिए कितना उपयोगी बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि मॉल में 80 से अधिक दुकानें हैं। चार वर्ष पहले इसी मॉल को खरीदने के लिए 65 करोड़ रुपये में सौदा तय होने तक पहुंच गया था लेकिन तब न्यास परिषद ने स्वीकार नहीं किया था। अब 45 करोड़ रुपये में डील हो रही है।
विज्ञापन

दो अंडरग्राउंड पार्किंग दिलाएंगी जाम से राहत

शापुरी मॉल - फोटो : अमर उजाला
शापुरी  मॉल में दो अंडरग्राउंड पार्किंग हैं। इससे हमेशा वाहनों के दबाव से जूझने वाले शहर के अति व्यस्त इलाके में मंदिर प्रशासन की ओर से पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी। प्रतिदिन दर्शनार्थियों के दो सौ से अधिक वाहन बांस फाटक पर खड़े होते हैं।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने कहा कि  मंदिर प्रशासन की कोशिश है कि बाबा की संपत्ति का विस्तार किया जाए। शहर के बीच मॉल खरीदने के बाद दर्शनार्थियों को सुविधा और मंदिर की आय में बड़ी वृद्धि होगी।

शापुरी मॉल के ओनर दीपक शापुरी ने कहा कि सिनेमा हॉल को तोड़कर 2012 में मॉल का निर्माण कराया गया था। यह पूर्णतया कामर्शियल मॉल है। इसमें दो स्वचालित सीढ़ी के अलावा चार लिफ्ट की भी सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें