फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की नगरी में बढ़ी भांग की खपत

Sun, 22 Jan 2017 03:06 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi
विज्ञापन
बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में भांग की खपत तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार 44 लाख रुपये ज्यादा की नीलामी हुई है। भांग की बिक्री में वाराणसी से आगे मथुरा समेत तीन जिले हैं।
विज्ञापन


आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो चालू वित्तीय वर्ष के लिए यहां 48 हजार 700 किलो की खपत होगी। यह सरकारी आंकड़ा है। करीब दस से पंद्रह हजार किलो भांग चोरी छिपे बेची जाती है। महाशिवरात्रि के दिन ही सौ कुंतल से ज्यादा भांग की खपत होती है। आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव के चलते इस बार आचार संहिता संहिता लागू होने के पहले दिसंबर के अंत में ही सरकारी भांग की दूकानों की नीलामी करवा दी थी। पिछले वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ 91 लाख रुपये की नीलामी हुई थी।
विज्ञापन


इस बार चार करोड़ 33 लाख रुपये की नीलामी हुई। जिला आबकारी अधिकारी वाईआर यादव ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 42 हजार 200 किलो भांग की नीलामी हुई थी। इस बार 48 हजार 700 किलो की नीलामी हुई। जिले में कुल 81 भांग की दूकानें हैं, जिनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस बार की नीलामी में दो दूकानें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें