फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा फूलों से सजे बाबा विश्वनाथ : ज्योतिर्लिंग का हुआ विशेष पूजन, हर-हर महादेव के साथ गूंजा भारत माता की जय

Sun, 26 Jan 2025 02:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। वहीं, भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। बाबा का विशेष शृंगार किया गया था। भक्तों ने बाबा और मां भारती का जयघोष किया।
विज्ञापन
तिरंगा फूलों से हुआ बाबा विश्वनाथ का विशेष शृंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा का पूजन-अर्चन करने के लिए रविवार की सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई थी। भीड़ को संभालते हुए सुरक्षाकर्मियों ने भक्तों को दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश कराया। वहीं, मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विशेष शृंगार देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन




काशी विश्वनाथ का तिरंगा फूलों से शृंगार किया गया था। इसके साथ ही मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस की झलक दिखी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुबह आठ बजे प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, नायब तहसीलदार मिनी. एल. शेखर एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के समस्त कार्मिकों ने उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति, प्रगति और समग्र विश्व कल्याण की कामना की गई। अधिकारियों और कार्मिकों ने संकल्प लिया कि वे देश की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से देश में सुख-समृद्धि की दिशा में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें