फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बीटेक छात्र की मौत, महमूरगंज फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Fri, 13 Jan 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के महमूरगंज फ्लाईओवर पर दो बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत हो गई। वहीं, साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महमूरगंज फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर दो बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत हो गई। वहीं, साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची भेलूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही गोइठहां निवासी डॉ. सिद्धार्थ शंकर का पुत्र अतुल सिद्धार्थ (22) मैनपुरी स्थित निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र था।

विज्ञापन


मकर संक्रांति की छुट्टियों में वह घर आया था। सुबह घर से अतुल अपने साथी करन जायसवाल (23) के साथ बाइक से निकला। मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज फ्लाईओवर पर अचानक बाइक का हैंडिल आगे चल रहे ई-रिक्शा में फंस गया। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक में टकरा गई।

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

रफ्तार तेज होने के चलते टक्कर के बाद अतुल घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। वहीं, साथी करन भी घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं। इस बीच राहगीरों ने महमूरगंज चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अतुल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

जहां, हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अतुल की शाम को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें