फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीटेक के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, युवक ने वरुणा नदी में कूद कर दी जान

Fri, 12 May 2023 11:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के मिसिरपुरा लहरतारा में शुक्रवार की शाम बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र 20 वर्षीय अमन कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। कोइलहवा फुलवरिया निवासी रेल कर्मी के बेटे ने वरुणा नदी में कूद कर जान दे दी। 
विज्ञापन
एंबुलेस से भेजा गया शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मिसिरपुरा लहरतारा में शुक्रवार की शाम बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र 20 वर्षीय अमन कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिता गौतम कुमार ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे उनका बेटा फंदा से लटकता दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन


इधर, कोइलहवा फुलवरिया निवासी रेल कर्मी के बेटे ने वरुणा नदी में कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस और परिजनों के अनुसार युवक ने अवसादग्रस्त होने की वजह से जान दी है।

डीआरएम ऑफिस में तैनात रेल कर्मी लालजी कोइलहवा फुलवरिया क्षेत्र में किराये के मकान में सपरिवार रहते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र गौरव बृहस्पतिवार की देर शाम घर से निकला और कोइलहवा पुल से वरुणा नदी में छलांग लगा दिया।

विज्ञापन

रोडवेज बस ने मोपेड सवार युवक को रौंदा

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा के रहने वाले बंसराज मौर्या का सबसे छोटा बेटा शिवराम मौर्या (20) अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त कुलदीप मौर्या के साथ मोपेड से अजगरा में परचून की दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहा था। अजगरा चौकी से 500 मीटर पहले रोडवेज की बस तेज रफ्तार में आजमगढ़ की ओर जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला को बचाने में चालक ने स्टेयरिंग घुमाई। उसी दौरान नियार की ओर से अजगरा जा रहे मोपेड सवार युवकों ने ऑटो को ओवरटेक किया तो सामने बस आ गई। बस की टक्कर से मोपेड उसी में फंस गई और लगभग 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में घटनास्थल पर ही शिवराम मौर्या की मौत हो गई और उसका साथी कुलदीप मौर्या घायल हो गया। 

ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दो घायल

भुल्लनपुर में ट्रक की टक्कर से छितौनी गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक के दो दोस्त घायल हुए हैं। लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर का 20 वर्षीय बेटा विकास अपने गांव के ही दो दोस्त रजनीश और आदित्य के साथ बरेका में बुआ के यहां शादी समारोह में गया था। तीनों देर रात बाइक से घर वापस जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, विकास इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया है। वह दो भाई और बहन में सबसे बड़ा था।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके के रहने वाले रामबहादुर सिंह (44) और गोपीकृष्ण वर्मा (36) शुक्रवार को किसी काम से बाइक से राजातालाब की तरफ गए थे। जब वह अपने घर की तरफ वापस लौट रहे थे, उसी समय हरहुआ स्थित रिंग रोड चौराहे पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

ट्रेन से कट कर महिला की जान गई

बरेका स्थित प्रशासनिक भवन के सामने बंद रेलवे फाटक पर शुक्रवार की शाम ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गई। बरेका चौकी इंचार्ज को शव की पहचान कराने में सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि महिला गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। शव को बरेका के सेंट्रल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

पांच नामजद और सौ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

सिकरौल में रहने वाली एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट के मामले में न्यायालय में गुहार लगाई। अदालत के आदेश से कैंट थाने में पांच नामजद और सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोलघर कचहरी के रहने वाले इमरान कादरी के अनुसार उसकी पत्नी आफरीन बेगम के नाम सिकरौल में एक मकान है। मुहल्ले की ही बेला देवी, परदेशी यादव, श्रीराम यादव व उनके घर की दो महिलाओं और अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की गई। घटना के दौरान पुलिस मौके पर ही मौजूद थी। 
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन के विवाद में देवर-भाभी में मारपीट

आषाढ़ गांव में पैसे के लेन-देन में देवर-भाभी में मारपीट हो गई। आषाढ़ गांव की रहने वाली मुन्नी देवी ने शुक्रवार की देर शाम को मिर्जामुराद थाने पहुंची। आरोप लगाया कि उसके देवर प्रभाकर व सुधाकर ने एक वर्ष पूर्व पैसा लिया था और अब जमीन नहीं दे रहे हैं। जब पैसे वापस करने को कहा गया तो दोनों देवर ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दोनों देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें