फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: वाराणसी के ऋषभ राज बने प्रयागराज रीजन के टॉपर, 10वीं और 12वीं बोर्ड में बेटियों का दबदबा

Fri, 12 May 2023 11:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीबीएसई ने शुक्रवार को पहले 12वीं, फिर 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए।  बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल कमच्छा के ऋषभ राज ने 99 फीसदी अंक हासिल करके सीबीएसई प्रयागराज रीजन के टॉपर बने हैं। 
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ ऋषभ राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। प्रयागराज रीजन के टॉपरों की सूची में भी वाराणसी का दबदबा है। बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल कमच्छा के ऋषभ राज ने 99 फीसदी अंक हासिल करके सीबीएसई प्रयागराज रीजन के टॉपर बने हैं।

विज्ञापन


राज इंग्लिश स्कूल शिवपुरवा की अदिति मिश्रा ने 98.8 और सनबीम स्कूल वरुणा की अनुष्का ने 98.4 फीसदी अंक हासिल करके श्रेष्ठता साबित की है। प्रयागराज रीजन के टॉपरों की सूची में भी जगह मिली है। 10वीं में आजर्वी त्रिपाठी ने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त करके श्रेष्ठता साबित की है। प्रयागराज रीजन से जारी टॉपरों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

10वीं में लड़कों की अपेक्षा 3.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास

10वीं में ही सनबीम वरुणा के देवांश गुप्ता को 98.2 फीसदी अंक मिले हैं। सीबीएसई ने शुक्रवार को पहले 12वीं, फिर 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। प्रयागराज रीजन कार्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 10वीं में लड़कों की अपेक्षा 3.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

10वीं में 92.5 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। लड़के 89 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह 12वीं में लड़कों की अपेक्षा 10 फीसदी ज्यादा बेटियां उत्तीर्ण हुई हैं। लड़के 72 फीसदी उत्तीर्ण हैं, जबकि लड़कियां 82 फीसदी उत्तीर्ण हुई हैं।  सीबीएसई की ओर से 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक कराई गई और 12 की 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक चली।

सीबीएसई परिणाम के बाद छात्राओं में खुशी - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा के बाद से ही परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार था। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे जैसे ही परिणाम जारी हुआ। हर कोई एक दूसरे का परिणाम जानने में लगा रहा। छात्रों ने जहां विद्यालय में शिक्षकों का आशीर्वाद लिया तो विद्यालयों की ओर से भी सफल छात्र-छात्राओं को बुलाकर प्रधानाचार्य, शिक्षकों ने बधाई दी और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

मनोवैज्ञानिक बनना चाहते हैं ऋषभ राज
12वीं में 99 फीसदी अंक हासिल कर सीबीएसई के प्रयागराज रीजन में झंडा गाड़ने वाले ऋषभ राज मनोवैज्ञानिक चाहते हैं। बिहार के आरा जिले के धरहरा गांव के रहने वाले ऋषभ बीएचयू सीएचएस के छात्र हैं। पिता राजीव रंजन कुमार लैब टेक्नीशियन और माता सविता गृहिणी हैं। ऋषभ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं, लेकिन पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखते हैं। उन्हें पेंटिंग के साथ किताबें पढ़ना पसंद है।

सिविल सेवा करना चाहती हैं अदिति

12वीं की परीक्षा में राज इंग्लिश स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह प्रयागराज रीजन के टॉपरों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शहर के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाया है। इससे अदिति मिश्रा और उनका परिवार खुश है। सारनाथ में रहने वाली अदिति के पिता मिथिलेश मिश्रा शिक्षक और माता नीलम मिश्रा गृहिणी हैं। 6 मार्च 2005 को पैदा हुईं अदिति सिविल सेवा में जाना चाहती हैं।
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहती हैं मनंत

सीबीएसई परीक्षा में द आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा मनंत आनंद ने 98 फीसदी अंक हासिल करके जिले की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाया है। मनंत की सफलता पर पिता डॉ. गगनजीत आनंद ने प्रसन्नता जताई है। 16 साल की मनंत ने अंग्रेजी में सौ में सौ नंबर हासिल किए हैं। मनंत ने बताया कि वह बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें