फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: प्रेमिका की शादी के लिए बीटेक छात्र बन गया फर्जी टीटीई, वाराणसी कैंट स्टेशन से गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 04:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: कैंट रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद भी बेरोजगार है। ऐसे में प्रेमिका से शादी करने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी और आरपीएफ ने कैंट स्टेशन के यात्री हाल के पास से एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया। उसके पास से पूर्व मध्य रेलवे का आईडी, टीटीई का एप्रन बरामद हुआ। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीटेक करने के बाद भी बेरोजगार है और प्रेमिका से शादी करने के लिए यह तरीका अपनाया। मोबाइल एप के माध्यम से वह फर्जी टिकट बनाता था।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा स्थित अतरैला निवासी आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है। अपने गांव में ही वह पिछले दो मार्च को एक साइबर कैफे से फर्जी आई कार्ड बनवाया था।

पूछताछ में सामने आई ये बात
रेलवे सुरक्षा तंत्रों की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 17 जून को ज्योति किरण व गुनगुन नामक महिला यात्रियों को वाराणसी से लक्सर का अपने मोबाइल से एप से जनता एक्सप्रेस में बी-3 का टिकट बुक करके दिया था। अगले दिन महिला यात्री जब स्टेशन पहुंची तो कोच बी-3 की जगह एम-2 कोच लगा हुआ था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: दरोगा और सिपाही 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

महिला ने इसकी शिकायत कामर्शियल स्टाफ से करने के साथ ही अपने भाई विकास से की। दूसरे मामले में कैंट स्टेशन स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र से दिनेश यादव नाम के यात्री का मुंबई का ई-टिकट बुक किया। लेकिन यात्री को स्टेट्स में गड़बड़ी दिखी और शक हुआ तो पैसे को लेकर नोकझोंक हुई।

पुलिस ने बताई ये बात
जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि आरोपी आदर्श ने पूछताछ में बताया कि वह युवती से प्रेम करता है और शादी करना चाहता है लेकिन परिजन इसके खिलाफ हैं। परिजनों को मनाने और प्रेमिका से शादी करने के लिए फर्जी टीटीई बन गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें