फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सेठ ने आजमगढ़ के व्यापारी को लगाया चूना, 60 लाख लेकर दे दिया नकली सोना

Sat, 09 Sep 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ कोतवाली में ठगी का एक मामला काफी मुश्किलों के बाद दर्ज हुआ है। मामला बड़ा दिलचस्प है। आजमगढ़ का व्यापारी कारोबार में धोखा मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने गया तो पुलिस ने इनकार कर दिया। इस व्यापारी को दिल्ली के दो सेठों ने साठ लाख का चूना लगाया था।
विज्ञापन


आजमगढ़ कोतवाली ने मुकदमा दर्ज नही किया तो व्यापारी ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।  बताते चलें कि कटरा मुहल्ला निवासी मनीष गोयल की पुरानी कोतवाली पर सोने-चांदी की दूकान है।

वह दिल्ली के कारोबारी अनिल जैन और सुनील जैन से सोने की खरीद करते हैं। अगस्त में उन्होंने दो किग्रा सोने के लिए दोनों व्यापारियों को 59 लाख 66 हजार रुपये दिए। उन्होंने मनीष को दो किग्रा सोना तो भेजा लेकिन उसमें एक किलो सोना नकली निकला।
विज्ञापन


मनीष गोयल ने जब उक्त व्यापारियों से पैसे की मांग की तो उन्होंने पैसा देने से इंकार कर दिया। धोखाधड़ी होने पर मनीष गोयल दिल्ली के दोनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली पहुंचे। लेकिन नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया।

तब मनीष गोयल मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंचे। कोर्ट ने नगर कोतवाल को मनीष की तहरीर के आधार पर दोनों व्यापारियों के खिलाफ पंजीकृत करने का आदेश दिया।

इस पर शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के दोनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सच्चिदानंद ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें