फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मैजिक का टायर बदल रहे युवक और किशोर की कार की टक्कर से मौत, बाल-बाल बचे बच्चे; गांव में मातम

Wed, 18 Nov 2026 07:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

अतरौलिया थाना क्षेत्र में मोहन नगर के पास मंगलवार देर रात पंचर मैजिक का टायर बदल रहे दो किशोरों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भगतपुर गांव निवासी नीतीश और सनी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मोहन नगर के पास बीती देर रात सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। मैजिक वाहन का पंचर टायर बदल रहे नीतीश कुमार (18) और सनी कुमार (17) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से भगतपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


भगतपुर गांव निवासी नीतीश कुमार और सनी कुमार पुत्र शिवनाथ मंगलवार रात मैजिक वाहन पर भूसा लादकर आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे। रात करीब 1:47 बजे मोहन नगर के पास मैजिक का टायर पंचर हो गया। इसके बाद दोनों ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया और स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान फैजाबाद की तरफ से पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मैजिक वाहन से टकरा गई।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मातम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को रानीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक अमर विश्वकर्मा और कार में सवार दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए।

दो किशोरों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नीतीश चार बहनों और एक बड़े भाई में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, सनी की मौत से उसकी मां सुमन बेसुध हो गईं। दोनों परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक ही गांव के दो किशोरों की मौत की खबर फैलते ही भगतपुर गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताया। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें