Azamgarh News: होली को लेकर आजमगढ़ प्रशासन काफी सतर्क है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर आदेश-निर्देश जारी कर दिया है। पुलिस के अनुसार, होली पर डीजे की बुकिंग जरूर करें, लेकिन कहीं भी आपत्तिजनक या अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। इसके साथ ही सांप्रदायिक माहौल को खराब करने वाले गाने बजाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ के फूलपुर में होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। हर उस कवायद को अंजाम दिया जा रहा है कि माहौल न बिगड़ने पाएं। इसी को लेकर पुलिस महकमे ने शनिवार को डीजे संचालकों के साथ बैठ कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि होली पर डीजे की बुकिंग जरूर करें, लेकिन कहीं भी आपत्तिजनक या अश्लील गाने नहीं बजने चाहिए। इसके साथ ही सांप्रदायिक माहौल को खराब करने वाले गाने बजाने पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस समय आचार संहिता भी लगी हुई है। ऐसे में किसी भी तरह के माहौल खराब करने के प्रयास सफल नहीं होने दिए जाएंगे और ऐसा प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी राजनैतिक दलों से संबंधित गाने भी बजाना प्रतिबंधित है। इस अवसर पर सीओ अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल शशिचंद्र चैधरी के साथ ही काफी संख्या में डीजे संचालक मौजूद रहे।