यूपी के अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। बीते कुछ महीनों में यूपी पुलिस ने जान पर खेलकर कई जिलों में एनकाउंटर के दौरान कुख्यात बदमाशों को मार गिराया। आगे की स्लाइडस् में देखें...
2 of 6
मुठभेड़ में मारा गया जयहिंद यादव
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में बेखौफ बदमाशों आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिससे लोग दहशत में जीने को मजबूर है। बदमाशों से निपटने के लिए जिले की पुलिस ने सख्ती कर सबसे अधिक एनकाउंटर किए। आजमगढ़ में छह एनकाउंटर कर प्रदेश में नंबर वन है। वहीं दूसरे नंबर पर शामली जिला आता है।
3 of 6
channu sonkar
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि तीन अगस्त 2017 को मेंहनगर थाने की पुलिस डी-9 गिरोह के सक्रिय सदस्य 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश जयहिंद यादव को मुठभेड़ में ढेर करने के साथ ही अपराधियों को खुली चुनौती दे दी। इसके बाद पुलिस अपराधियों पर लगातार हावी होते गई। एक के बाद एक एनकाउंटर कर उन्हें ऊपर या जेल पहुंचाने लगी।
4 of 6
sujit singh
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व एसपी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम प्रभारी अरविंद यादव आदि ने जयहिंद के बाद रामपुर जिले की पुलिस अभिरक्षा से फरार डी-9 गैंग का सरगना सुजीत सिंह बुढ़वा, रामजी पासी, छन्नू सोनकर, मुकेश राजभर को पुलिस ने ऊपर पहुंचा दिया था।
5 of 6
mukesh rajbhar
इसी बीच अजय साहनी का स्थानांतरण हो अलीगढ़ के लिए हो गया और जिले की कमान एसपी के तौर पर रविशंकर छवि ने संभाला। छवि के नेतृत्व में भी पुलिस ने कई मुठभेड़ कर बदमाशों को घायल कर दिया।
सोमवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के अमठा गोपालपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में राकेश पासी को ढेरकर बदमाशों को ऊपर पहुंचाने के क्रम में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आजमगढ़ के बाद दूसरे नंबर पर शामली जिले की पुलिस है।