कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में रोजाना इजाफा हो रहा है। जिले में शुक्रवार को तीन नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी शामिल है। वहीं, शहर के रैदोपुर में एक और कोराना संक्रमित पाया गया है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है। एक्टिव केस 99 हैं। 243 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और नौ मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ कार्यालय में इससे पहले डिप्टी सीएमओ संक्रमित पाए गए थे। अब एक कर्मचारी के भी संक्रमित मिलने से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। कार्यालय के उक्त तल को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। वहीं, शहर के रैदोपुर में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे श्वास संबंधी दिक्कत होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। शक होने पर ट्रू-नॉट मशीन से इसकी जांच कराई गई।
जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। वहीं, अतरौलिया ब्लाक के भवानीपुर भगतपुर निवासी में भी ग्रेटर नोयडा में कराई गई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मिले तीन संक्रमितों के बाद जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 342 पहुंच गई है। 243 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। नौ मरीजों की मौत हो गई है।