फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सपा-कांग्रेस पर बरसे मोहसिन रजा, बोले- मुस्लिमों का वोट लेकर भी नहीं किया काम

Thu, 26 Nov 2026 06:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने आजमगढ़ में सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा पर मुस्लिमों का वोट लेने के बावजूद उनके लिए काम नहीं करने का आरोप लगाया। वक्फ संशोधन कानून को मुस्लिम समाज के हित में बताते हुए उन्होंने 2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन
आजमगढ़, मोहसिन रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सराय में सैय्यद समाज की बैठक में उन्होंने वक्फ संशोधन कानून और 2027 के विधानसभा चुनाव पर अपनी बात रखी। रजा ने सपा पर मुस्लिम समाज से वोट लेने के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


वक्फ संपत्तियों का देना होगा हिसाब
मोहसिन रजा ने वक्फ संशोधन कानून-2025 को मुस्लिम समाज के हित में बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों का संरक्षण, विकास और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि लाखों पंजीकृत वक्फ संपत्तियां कहां गईं और उनका हिसाब कौन देगा। अब वक्फ संपत्तियों की आमदनी और खर्च का पूरा लेखा-जोखा देना होगा। इससे मुतवल्लियों की जिम्मेदारी तय होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में वक्फ की नियमावली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आजम खान के बयान पर कसा तंज
आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद इंकलाब वाले बयान पर मोहसिन रजा ने तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि रामपुर में आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों में मुस्लिम समाज के लोगों की बड़ी संख्या है। सपा और कांग्रेस के गठबंधन तथा सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि 2017 में भी दोनों दल साथ थे। उसका परिणाम जनता ने दिखा दिया था।

2027 में भाजपा की सरकार बनने का दावा
मोहसिन रजा ने दावा किया कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं में जाति या मजहब देखकर लाभ नहीं दिया जाता, बल्कि पात्रता के आधार पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता भी इस बार परिवर्तन करेगी।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने का अधिकार है। अंतिम फैसला जनता को करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें