फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Airport: मंदुरी एयरपोर्ट से आजमगढ़-लखनऊ के बीच हो सकती है पहली उड़ान, पूर्वांचल वासियों को होगा लाभ

Sat, 02 Mar 2024 10:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh Airport: पूर्वांचल वासियों के लिए खुशखबरी है। आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। पहली उड़ान लखनऊ के लिए हो सकती है। आजमगढ़-लखनऊ के बीच उड़ान शुरू होने से पूर्वांचल वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में मंदुरी एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ एयरपोर्ट से विमान सेवा जल्द शुरू हो सकती है। पहली उड़ान आजमगढ़-लखनऊ के बीच होगी। डीजीसीए की ओर से शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक समेत अन्य अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

विज्ञापन


एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि दो मार्च को अलीगढ़ से आजमगढ़ के लिए विमान उड़ान की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। जल्द ही विमान सेवा शुरू हो सकती है।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत आजमगढ़ के मंदुरी एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने से पूर्वांचल के अन्य जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर के यात्रियों को बाबतपुर एयरपोर्ट नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अगस्त 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ ही मंदुरी हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। 20 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाले एयरपोर्ट से पूर्वांचल के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि आजमगढ़ एयरपोर्ट से पहली उड़ान लखनऊ के लिए हो सकती है। विमान संचालन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें