सुबह होने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन कर दुकानदार को घटना से अवगत कराया। पीड़ित सराफा कारोबारी दुकान पर पहुंचा तो अंदर का हाल देखकर सन्न रह गया। सूर्यनाथ ने बताया कि गल्ले में रखे ढाई हजार रुपये नकद के अलावा पांच किलो चांदी और 70 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हुए हैं। घटना के बाबत पीड़ित ने निजामाबाद थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। घटनास्थल से मात्र 30 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पिकेट भी है। इसके बाद भी चोरी की घटना से स्थानीय बाजारवासी अक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रही है। रात में पिकेट पर पुलिसकर्मी नहीं रहते है जिससे चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया।
दीदारगंज क्षेत्र में नकदी और जेवरात चोरी
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासिनी नीलम गुप्ता पत्नी सुशील मार्टीनगंज-सरायमीर मार्ग पर पेट्रोल पंप से 100 मीटर दूरी पर मकान बना कर रहती हैं। बृहस्पतिवार की रात चोर घर में घुस गए और एक कमरे में बंद ताला को तोड़कर एक बड़े बाक्स व तीन छोटे बाक्स में रखे लाखों के जेवरात के साथ ही 20 हजार नकदी उठा ले गए। सुबह उठने पर नीलम ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के अनुसार चोर लगभग दो लाख के जेवरात के साथ ही 20 हजार नकद चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाबत यूपी-112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।