फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर को मिल सकती है एक और बस अड्डे की सौगात, भूमि उपयुक्तता की जांच को बनी कमेटी

Fri, 18 Dec 2020 10:06 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ शहर को एक और बस अड्डे की सौगात मिल सकती है। परिवहन निगम ने इसके संकेत दिए हैं। नया बस अड्डा नरौली क्षेत्र में बनेगा। दरअसल महायोजना-1985 में नरौली में लगभग चार हेक्टेयर भूमि बस अड्डे के लिए आरक्षित की गई है। परिवहन निगम ने उसके भू उपयोग को यथावत रखने की सिफारिश करते हुए स्थानीय अधिकारियों से भूमि की उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी है। भूमि उपयुक्त होगी तो इसे काश्तकारों से खरीदा जाएगा। इसके बाद बस अड्डे का प्रपोजल तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


आजमगढ़ परिक्षेत्र के सभी जनपदों में रोडवेज के दो-दो डिपो हैं। आजमगढ़ में आजमगढ़ और डॉ. आंबेडकर डिपो, मऊ में मऊ और दोहरीघाट डिपो एवं बलिया में बलिया और बेल्थरोड डिपो हैं। सभी डिपो के कार्यालय के साथ ही उनके अपने बेड़े भी हैं। आजमगढ़ डिपो की 81 और आंबेडकर डिपो में 73 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। पहले पुराने बस अड्डे पर दोनों डिपो के आफिस और आंबेडकर डिपो का वर्कशाप भी था। लगभग 16 करोड़ से नए बस अड्डे के निर्माण के बाद आंबेडकर डिपो अब एक वर्कशाप के लिए तरस रहा है। वजह कि आंबेडकर डिपो का पूरा एरिया नए बस अड्डे में समाहित हो गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस डिपो की वर्कशाप आदि अब सिर्फ कागजों में है। इस डिपो की पूरी फ्लीट का संचालन नए बस अड्डे से ही हो रहा है। वहीं, नए बस अड्डे के आबादी के बीच होने से जाम की भी स्थिति बनी रहती है। इससे काफी परेशानी होती है। इसी वजह से नरौली क्षेत्र में नए बस अड्डे के लिए कवायद की जा रही है।

विज्ञापन

एडीए के पत्र पर शुरू हुई पहल

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 1985 की महायोजना में नरौली क्षेत्र में चार हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव बस अड्डे के लिए रखा गया है। इस संबंध में एडीए ने उक्त भूमि का भू उपयोग बरकरार रखने के बाबत परिवहन निगम को पत्र लिखा था। जवाब में निगम ने इसके भू उपयोग को बरकरार रखने की सिफारिश करते हुए नए बस अड्डे के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।     

भूमि उपयुक्तता की जांच को बनी कमेटी

परिवहन निगम ने नए बस अड्डे के लिए पांच हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता बताई है। प्रारंभिक तौर पर नरौली में प्रस्तावित भूमि को उपयुक्त एवं अच्छी लोकेशन पर बताया गया है। साथ ही भूमि संबंधी रिपोर्ट देने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें क्षेत्रीय प्रबंधक को अध्यक्ष, सेवा प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त, सहायक अभियंता भवन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आंबेडकर डिपो सदस्य बनाया गया है। कमेटी भूमि की जांच कर रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय भेजेगी। इसके बाद भूमि खरीद और बस अड्डे के निर्माण का प्रपोजल तैयार किया जाएगा।     
मुख्यालय के निर्देश पर नरौली में बस अड्डे और कार्यशाला के निर्माण के लिए भूमि की उपयुक्तता की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजेगी। इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर भूमि खरीद और निर्माण का प्रपोजल तैयार किया जाएगा। - ललित श्रीवास्तव, एआरएम, डॉ. आंबेडकरनगर डिपो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें