फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: रोटावेटर में फंसकर 12 साल के किशोर की मौत, खेत में जोताई के दौरान हादसा; बच्चे की लाश देख दंपती बदहवास

Mon, 19 Oct 2026 01:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर 12 वर्षीय साकिब की मौत हो गई। गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से खेत की जुताई हो रही थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
साकिब की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मुड़हर गांव निवासी अमर का 12 वर्षीय पुत्र साकिब खेत में जुताई के दौरान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान किसी तरह साकिब रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी होते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। किशोर को रोटावेटर में फंसा देखकर लोग घबरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल साकिब की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। किशोर की मौत की खबर सुनकर गांव के लोग भी उसके घर पहुंचने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

साकिब की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में जहां किशोर की मौजूदगी से रौनक रहती थी, वहीं हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

खेत में कृषि कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। कम उम्र में किशोर की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच हादसे को लेकर चर्चा होती रही। ट्रैक्टर से जुताई के दौरान हुए इस हादसे ने कृषि कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत को भी रेखांकित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें