गंगा घाटों से हटवाएं मलबा और अतिक्रमण
वाराणसी। भारतीय वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ पर नमो घाट पर होने वाले भव्य एयर शो को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों से मलबा हटवाने और सफाई पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने राजघाट से लेकर सभी घाटों तक पैदल चलकर निरीक्षण किया और एक-एक व्यवस्था को बारीकी से परखा।
5000 से अधिक कर्मियों की लगेगी ड्यूटी, विकास भवन में तीन दिन से बन रही सूची : एयर शो के दौरान गंगा के इस पार और उस पार, दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इसे देखते हुए वाराणसी के अलावा गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। अकेले वाराणसी में विभिन्न विभागों के 5000 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार से रविवार तक विकास भवन में ड्यूटी की सूची तैयार होती रही।
दिनभर भ्रमणशील रहे अधिकारी, नमो घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में : एयर शो में शामिल होने वाले अतिथियों और भीड़ को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर रविवार को दिनभर अधिकारी भ्रमणशील रहे।