मुस्लिम महिलाओं ने हर घर तिंरगा अभियान में लिया भाग
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विकास सेवा समिति की मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा गिरजाघर से होते हुए नई सड़क, दालमंडी होते हुए दशाश्वमेध थाने तक पहुंची। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं ने देशभक्ति गीत गाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद का उद्घोष किया। इस दौरान हुमा बानो, सदफ आलम, हुस्ना बेगम, राबिया बेगम सहजादी, रेशमा, इश्मा, रहनुमा, जुलेखा, नूर बानो आदि लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने चौबेपुर में महिलाओं संग निकाली तिरंगा यात्रा,
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को वाराणसी के चौबेपुर में महिलाओं संग तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महिला मोर्चा की अजगरा विधानसभा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी के नेतृत्व में आई महिलाओं से सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित सवाल पूछे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष, हरहुआ प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, सीतारानी मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे,सुमन चौबे,सुनीता सिंह,शिवम चतुर्वेदी,सोनू कन्नौजिया आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे।
पीआरवी के जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी बड़ागांव डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को बड़ागांव से पीआरवी के जवानों ने दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा कपसेठी चौराहे पर समाप्त हुआ। जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रवीर स्वर्गीय बाबू निहाला सिंह की प्रतिमा के तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सीओ सदर ने लोगों से आह्वान किया कि कोई भी घर न छूटने पाए। सभी घरों पर तिरंगा फहराएं। स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार की तरह मनाएं। आपसी सौहार्द बनाए रखें।