फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat: आपने नहीं बनवाया है आयुष्मान कार्ड तो 20 से पहले कर लें यह काम, पांच लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Sat, 09 Jul 2022 10:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर कार्ड बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : Twitter/@AyushmanNHA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में अंत्योदय कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 20 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सभी सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में अब तक 49 हजार 497 लाभार्थी परिवार के सापेक्ष 28 हजार 23 परिवारों के कार्ड बन चुके हैं। जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर कार्ड बनवाया जा सकता है।

एसीएमओ कार्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। आयुष्मान योजना के तहत जिले के 150 से ज्यादा सरकारी व निजी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। करीब 1670 बीमारियों का नि:शुल्क इलाज कार्ड धारक करा सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक नवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी अस्पतालों तथा जन सेवा केंद्रों के अलावा आयुष्मान कार्ड सभी कोटेदारों की दुकान पर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें