फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली : आयुष मंत्री

विज्ञापन
आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस पर हुए समारोह को संबोधित करते मंत्री दया शंकर दयालु। सं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यूपी के आयुष मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने आयुर्वेद फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयुर्वेद फूड फेस्टिवल का उद्घाटन करने के बाद आयुष मंत्री ने आयुर्वेद आधारित विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक व्यंजनों को भी देखा। इनमें आलूकामृत, पंचामृत पानक, चिंचा पानक, कूष्माण्ड मोदक, मधुर मक्का, अमृत मुद्ग, अग्निअमृत भेल, सात्विक इडली सहित अन्य व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। आयुष मंत्री ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया प्राकृतिक एवं संतुलित जीवनशैली की ओर आकर्षित हो रही है और ऐसे समय में आयुर्वेद की उपयोगिता और प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।
आयुर्वेद को अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कॉलेज की पत्रिका ‘स्वस्थ मंजरी’ का विमोचन भी किया। आयुष मंत्री के 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लखनऊ में बुधवार को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होंगे। संचालन डॉ. नितिन शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनीष मिश्रा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीके मौर्य, प्रो. मनोहर राम, डॉ. संजय प्रकाश, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. ऋचा पाठक, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें