फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या जाएंगे काशी के मुसलमान, चार हजार से ज्यादा लोगों की बनाई गई लिस्ट

Fri, 19 Jan 2024 05:12 PM IST
प्रगति चंद शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में धूम है। हर कोई 22 जनवरी का दिन यादगार बनाने में जुटा है। वहीं मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को भी अयोध्या ले जाने की तैयारी है। इसके लिए सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नव्य, भव्य और दिव्य दरबार में काशी के मुसलमान भी हाजिरी लगाएंगे। वाराणसी सहित काशी प्रांत के 27 जिलों के चार हजार से ज्यादा मुस्लिम समाज के लोगों की सूची तैयार की गई है। मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने वाले इन मुसलमानों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अयोध्या ले जाएगा। भगवान राम पर विश्वास करने वाले मुसलमानों का दल वहां अपनी श्रद्धा अर्पित करेगा।

विज्ञापन


रामजन्मभूमि पर 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आरएसएस मुस्लिम समाज को भी भगवान राम के अभियान से जोड़ेगा। पहले चरण में समर्पण राशि देने वाले मुसलमानों को आरएसएस ओर से आमंत्रण भेजा रहा है। इसके साथ ही शहर से लेकर गांव तक पूजित अक्षत वितरण अभियान यात्रा ने अब मुस्लिम क्षेत्रों की ओर रुख कर लिया है।

वाराणसी में मुस्लिम समाज के लोग सामाजिक वर्जनाएं तोड़कर पूजित अक्षत को स्वीकार भी कर रहे हैं। रामनगरी में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद काशी से बड़ी संख्या में मुसलमान अयोध्या जाएंगे। इसके लिए मुसलमानों को अयोध्या जाने के लिए न्योता भी दिया गया है। संघ का लक्ष्य है कि काशी क्षेेत्र में एक लाख से ज्यादा मुस्लिम परिवारों तक पूजित अक्षत के जरिये रामलला के आगमन का निमंत्रण दिया जाए। काशी प्रांत में चार हजार से ज्यादा मुसलमानों ने समर्पण राशि में सहयोग दिया है। आरएसएस का दावा है कि अपने धर्म के प्रति पूरी निष्ठा के साथ ही इन्होंने हिंदू धर्म के सम्मान में यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला के जरिये संघ तोड़ेगा जातीय बंधन

अयोध्या में राम मंदिर के माध्यम से आरएसएस जातीय बंधन की बेड़ियों को तोड़ने का अभियान शुरू करेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद वनवासी सहित सभी समाज के लोगों को राम जन्मभूमि तक लाया जाएगा। इसके साथ ही रामकथा और अन्य आयोजनों के जरिये भगवान राम की यात्रा में हर वर्ग के लोगाें के सहयोग को समझाया जाएगा।

क्या बोले प्रांत कार्यवाहक
मुस्लिम समाज के लोगों के बीच भी पूजित अक्षत के माध्यम से निमंत्रण भेजा जा रहा है। समर्पण राशि देने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को अयोध्या में रामलला के दरबार तक ले जाने की भी योजना है। - मुरलीपाल, प्रांत कार्यवाह, आरएसएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें