महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानवाधिकार से जुड़े मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने कहा कि मानवाधिकार उन मूल्यों पर आधारित है जो मानव को एक सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक है।
विभाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. सुरेंद्र ने कहा कि भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के रुप में मानवाधिकारों को शामिल किया गया है। अतिथियों का स्वागत करते हुए डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि मानवाधिकार के अभाव में व्यक्ति का समग्र विकास संभव नहीं हो सकता है। ऐसे में हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सजग रहना होगा। इस दौरान डॉ. वीणा वादिनि, डॉ. ज्योत्सना राय,डॉ. राखी देब आदि लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में युवा शक्ति की भूमिका विषयक संगोष्ठी में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि अधिकारों के रहते हुए भी हम अनभिज्ञ रहते है। ऐसे में हम सभी को अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। बीएचयू विधि संकाय के प्रो. अजेंद्र श्रीवास्तव रहे।