फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रमुख सचिव ने अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा में बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा 10 के बच्चों के गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय में कमजोर प्रदर्शन देख नाराजगी जताई। उन्होंने उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ कमजोर विद्यार्थियों के छोटे समूह बनाकर रेमिडियल टीचिंग और सुपरवाइज्ड स्टडी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे कलाम और अल्बर्ट आइंस्टीन से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम के दौरान प्रांगण में पौधरोपण हुआ। स्वागत प्राचार्य ने किया। इस दौरान
सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील द्विवेदी और वरिष्ठ सहायक अंजनी राय उपस्थित रहे।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें