मौजूदा समय में आपराधिक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में उसकी संलिप्तता का इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिल रहा था। हालांकि फिलाहल इधर उसका नाम किसी बड़ी आपराधिक वारदात में सामने नहीं आया था।
भदोही के एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि भदोही जिले के सुरियावां निवासी दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल बदमाश पर 50,000 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी वाराणसी की जेल से फरार था। इस पर भदोही जिले में 25,000 रुपये, अंबेडकरनगर में 15,000 रूपये और वाराणसी जिले में 10,000 रूपये का इनाम घोषित था।
सोमवार की देर रात लगभग 1:30 बजे जब थानाध्यक्ष सुरियावां व स्वाट प्रभारी पर चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जहां कांस्टेबल सचिन झा के बुलट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया और दूसरा फायर करता हुआ भाग गया।