मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
इसमें स्वाट टीम के कांस्टेबल सचिन झा के बुलट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लग कर पार हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मारा गया और दूसरा फायर करता हुआ भाग गया।
भागे हुए बदमाश की पुलिस तलाश जारी है। मृतक बदमाश को घायल अवस्था में सीएचसी सुरियावां व स्वाट प्रभारी अजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी में घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया और स्वाट प्रभारी अजय को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बदमाश के खिलाफ अलग-अलग जिलों में कुल 14 मुकदमा दर्ज हैं।