फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश राय हत्याकांड: 31 साल पुराने मामले में फैसला पांच जून को, क्या मुख्तार अंसारी को होगी सजा

Mon, 22 May 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

31 साल पुराने चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी की सजा पर फैसला पांच जून को होगा। सोमवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वर्चुअल पेश हुआ। 
 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बहुचर्चित 31 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड का फैसला पांच जून को होगा। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड में  बहस पूरी हो चुकी है। सोमवार को मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी की तरफ से वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने 31 पन्नों में लिखित बहस दाखिल की। अभियोजन और बचाव पक्ष में जिरह एवं बहस हुई।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वर्चुअल पेश हुआ। इसके बाद अदालत ने फैसले की तारीख पांच जून तय की। इससे पहले बीते शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वादी पूर्व मंत्री की तरफ से अधिवक्ता अनुज यादव ने 36 पेज की विस्तृत बहस दाखिल करते हुए आरोपी पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को दोषी करार दिए जाने की गुजारिश की गई है।

31 साल पुराने इस मामले में अब फैसले की तारीख तय होने के साथ ही अब यह चर्चा होने लगी है कि मुख्तार अंसारी समेत अन्य आरोपियों को क्या सजा मिलेगी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, तीन महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

अवधेश राय को दिनदहाड़े कर दिया गया था गोलियों से छलनी 

वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को दिनदहाड़े अवधेश राय की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे सूबे को हिलाकर रख दिया था। घटना को लेकर मृतक के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

बाद में इसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी। लगभग 31 साल पुराने इस मामले में अभियोजन तथा गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। सोमवार को बचाव पक्ष की ओर बहस पूरी होने के बाद मुकदमा फैसले के करीब पहुंच गया है। पांच जून को अदालत में फैसला आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें