3 अगस्त 1991 की सुबह वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में चेतगंज थाने से चंद कदम दूर स्थित आवास के द्वार पर ही पूर्व विधायक अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने माफिया मुख्तार अंसारी,पूर्व विधायक अब्दुल कलाम (अब मृत), भीम सिंह, कमलेश सिंह व राकेश समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।