विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में विचाराधीन चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से शुक्रवार को गवाह पेश किए गए। पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने भी गवाही दी है।
बचाव पक्ष के साक्षी से बयान और जिरह की कार्रवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अगले सफाई साक्षी के रूप में रामजी राय को तलब किया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई सात फरवरी तय कर दी। तीन अगस्त 1991 को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वारदात के संबंध में अजय राय ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश न्यायिक समेत अन्य के खिलाफ चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।