फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतना पैसा भी नहीं डिगा पाया इस गरीब का ईमान

Sat, 10 Feb 2018 04:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लोग कहते हैं कि पैसा देखकर अच्छे-अच्छे लोगों का ईमान फिसल जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया के इस कहावत के उलट एक ऑटो चालक ने मिशाल पेश की। उसने साबित कर दिया कि समाज में अभी भी ईमानदारी जिंदा है।
विज्ञापन


जिले में एक ऑटो चालक ने डेढ़ लाख नगदी और आभूषणों से भरे बैग को वापस लौटा कर लोगों का ध्यान अपने ओर खींचा। चालक की ईमानदारी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी टेंपो चालक कृष्ण कुमार गुप्ता ने दिल्ली से कमा कर लौट रहे रमेश नामक युवक को स्टेशन से ऑटो में बैठाया। सवारी को खेजुरी छोड़ कर चालक वापस स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
कृष्ण कुमार गुप्ता की अचानक निगाह ऑटो में सवारी के छोड़ गए बैग पर पड़ी। खोलकर देखा तो उसमें डेढ़ लाख की नकदी और सोने के आभूषण मौजूद थे। चालक कृष्ण कुमार फौरन ऑटो लेकर खेजुरी स्टैंड पहुंचा, जहां रमेश खड़ा बिलख रहा था।

नकदी और आभूषण वह अपनी बहन की शादी के लिए दिल्ली से लेकर आया था। चालक कृष्णा ने रमेश को उसका बैग वापस किया तो उसने उसे गले से लगा लिया।

रमेश ने न सिर्फ आटो चालक का शुक्रिया अदा किया बल्कि अपनी बहन की शादी में आने का न्योता भी दिया। स्टैंड पर मौजूद दर्जनों लोग यह नजारा देख भावुक हो उठे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें