फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और ई रिक्शा को आड-इवेन की तर्ज पर चलाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में यातायात व्यवस्था संचालन को लेकर ऑटो और ई रिक्शा को आड-इवेन की तर्ज पर चलाने की कवायद चल रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक में कहा कि फिलहाल चार जोन में बांटकर संचालन का जो नियम बनाया गया है, उसका पालन कराया जाय। इस दौरान ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं भी बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने विचार कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने 9354 आटो रिक्शा को जोनवार संचालन किए जाने के ऑटो चालकों की मांग पर आड-इवेन पर विचार करने को कहा। बैठक में एसपी ट्रैफिक ने बताया कि रेड जोन में 727 ऑटो रिक्शा, 40 ई-रिक्शा, ग्रीन जोन 1293 ऑटो रिक्शा, 761 ई-रिक्शा, आरेंज जोन में 1827 ऑटो रिक्शा, 1925 ई- रिक्शा और येलो जोन में 423 ऑटो रिक्शा व 2358 ई-रिक्शा संचालन की स्वीकृति हैं। इस तरह कुल 4270 ऑटो रिक्शा, 5084 ई-रिक्शा जिले में संचालन के लिए एप्रूव हैं। रामनगर के ऑटो चालकों को चलने के लिए पर्याप्त क्षेत्र की अनुमति न मिलने की शिकायत पर उन्हें मुगलसराय तक चलने के लिए अनुमति दिलाने का भी आश्वासन दिया। शहरी क्षेत्र में बसों के आवागमन से जाम की समस्या को दूर करने पर भी डीएम ने विचार करते हुए गाजीपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद की ओर से शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर सवारी उतारने व बैठाने वाली बसों को शहरी क्षेत्र से बाहर रोकने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें