फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती आस्ट्रेलियाई महिला की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं

Fri, 20 Feb 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की शिकायत के बाद भिखारीपुर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती आस्ट्रेलियाई महिला एंटोनेट जॉय सिंगल (54) की हालत में सुधार हो रहा है। शुरुआती जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। उसका इलाज कर रहे डाक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को जो दो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें एच वन-एन वन वायरस निगेटिव पाया गया है जबकि एक और जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


डाक्टर ने बताया कि मंगलवार की रात 8.45 बजे इन्हें जुकाम और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस महिला मरीज को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान की मंगलवार रात आठ बजे आपात लैंडिंग की बात सामने आई थी। जिसे एयरपोर्ट प्रशासन ने बेबुनियाद बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार एंटोनेट अपने पति मालकम जो रिलायंस कंपनी में ही बड़े ओहदे पर हैं, के साथ चार दिन पूर्व वाराणसी घूमने आई थी। मंगलवार को जुकाम और तेज बुखार की शिकायत के बाद मालकम ने एंटोनेट को भिखारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को दिन में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एंटोनेट को वेंटीलेटर पर रखा गया है। उधर, कबीरचौरा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सोनभद्र निवासी बैजनाथ सहित दो मरीजों पर डाक्टरों की टीम निगरानी बनाए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें