वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा गुरुवार को अफरा-तफरी के बीच शुरू हो गई। हर साल की तरह इस परीक्षा में भी कक्ष निरीक्षकों की काफी कमी रही। केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों का दिनभर इंतजार करते रहे लेकिन कहीं एक तो कहीं दो कक्ष निरीक्षक ही पहुंचे। इसके चलते उन्हें हलकान होना पड़ा।
सुरक्षाकर्मियों की भी कमी देखी गई। वही सचल दस्ते ने नकल करते एक छात्रा को पकड़ लिया। हालांकि केंद्रों से किसी घटना या कापी, पेपर कम होने की सूचना नहीं रही।
बोर्ड परीक्षा शुरू कराने के लिए सुबह से ही शिक्षाधिकारी दौड़ भाग करते रहेे । केंद्रों पर कापी और पेपर तो पहुंचने और परीक्षा शुरू होने के बाद राहत ली। लेकिन कक्ष निरीक्षकों की कमी के लिए केंद्र व्यवस्थापक दिनभर परेशान रहे। सीएम एंग्लो के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वनाथ दूबे का कहना है कि 16 कक्ष निरीक्षकों की कमी है।
बाहर से सिर्फ एक कक्ष निरीक्षक मिले हैं। सनातन धर्म के प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र राय ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की जिले के सभी केंद्रों पर रही। इसके चलते परीक्षा कक्षों में एक ही कक्ष निरीक्षकेां के भरोसे काम चलाना पड़ा।
सह जिला विद्यालय निरीक्षक माधव तिवारी ने किसान इंटर कालेज मिर्जामुराद में एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया।
रोहनिया संवाददाता केअनुसार मातादीन सुकुल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रंगनाथ दूबे और समता इंटर कालेज सगहट केप्रधानाचार्य रविशंकर सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर भी कक्ष निरीक्षकों की काफी कमी है।
जगतपुर इंटर कालेज केप्रधानाचार्य आरपी सिंह और आदर्श इंटर कालेज पंडितपुर में सुरक्षाकर्मियों की कमी केे चलते केंद्रों पर दिककत हुई। प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए थाने और सौ नंबर पर भी फोन किया गया लेकिन कोई नहीं पहुंचा।