फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची को अपने भतीजे से हुआ इश्क, घरवालों को पता चला तो दोनों ने ये कर लिया

Sat, 16 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रेमी
विज्ञापन
जौनपुर जिले के एक गांव में चाची को अपने से आधी उम्र के भतीजे से प्यार हो गया। दोनों की प्रेम कहानी जब परिवार वालों को पता चल गई तो दोनों ने शुक्रवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के कोपा गांव निवासी 17 वर्षीय अतुल गौतम 12वीं का छात्र था। अतुल शुक्रवार को सुबह अपनी चाची कमला देवी (35) के साथ घर से निकल गया। परिवार के लोग दोनों की खोजबीन में लगे थे तभी पता चला कि घर से दूर आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के चुलपुरा के पास किसान एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव लेकर घर चले आए। कुछ देर बाद पवई थाने की पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस कोपा गांव पहुंच गई। जहां से दोनों के शव कब्जे में लेकर  आजमगढ़ चली गई और वहीं से दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चाचा करता दूसरे शहर में नौकरी

suicide at railway track
कमला देवी का पति रोजी- रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। चर्चा है कि भतीजे अतुल गौतम से उसकी चाची कमला के बीच अवैध संबंध हो गया। इधर दोनों के बीच अवैध संबंध के बारे में परिवार के लोगों को भी पता चल गया।

पहले तो परिवार के लोगों ने दोनों को डांटा फटकारा लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। दोनों के अवैध संबंध से क्षुब्ध होकर परिवार के लोगों ने महिला के पति को भी बता दिया।

जिस पर एक दिन पहले उसके पति ने मुंबई से फोन कर काफी फटकारा था। सुबह परिजन सो रहे थे तभी दोनों घर से निकल गए। घर से करीब दो किलोमीटर दूर आजमगढ़ के चुलपुरा गांव के पास वाराणसी फैजाबाद रेल मार्ग पर दोनों का  क्षतविक्षत शव मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें