अगस्त में सावन और भादो का संयोग हो रहा है। यह पूरा महीना त्योहारों के ही नाम रहेगा। इस महीने 30 अधिक छोटे बड़े त्योहार और व्रत पड़ेंगे। महीने की शुरुआत श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी से हुई और समापन भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने रक्षाबंधन, कजरी तीज, जन्माष्टमी, पुत्रदा एकादशी, गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। खास बात यह है कि अगस्त में ही दो-दो बुध प्रदोष का व्रत रहेगा।
काशी के पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी पांच अगस्त को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी। इसके साथ ही श्रावण मास का अंतिम मंगला गौरी व्रत भी श्रद्धालु रखेंगे और काशी में मां मंगला गौरी का शृंगार होगा। छह अगस्त को श्रावण मास की त्रयोदशी तिथि पर बाबा विश्वनाथ के धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। त्रिवेणी के जल से अभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था प्रदोष तिथि पर काशी आएगा।
राखी की थाली
- फोटो : amar ujala
सात साल बाद रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं
नौ अगस्त को श्री काशी विश्वनाथ को काशी की जनता झूला झूलाएगी। इसके साथ ही श्रावण पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और अमरनाथ यात्रा भी पूरी होगी। पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। सात साल बाद इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं होने के कारण पूरे दिन राखी बांधने का मुहूर्त मिल रहा है। गंगा के तट पर श्रावणी उपाकर्म भी किया जाएगा।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025
- फोटो : Adobe Stock
11 अगस्त को काशी में मनाई जाएगी कजरी
भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया पर 11 अगस्त को काशी में कजरी मनाई जाएगी और जलेबा का प्रसाद मां दुर्गा को अर्पित किया जाएगा। 12 अगस्त को कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा। 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 15 अगस्त को गृहस्थ और 16 अगस्त को वैष्णव जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे।
इसे भी पढ़ें; Operation Sindoor: दुश्मनों को उनके घर में घुसकर खत्म करने की क्षमता रखता है नया भारत, काशी में बोले सीएम योगी
देवशयनी एकादशी 2025
- फोटो : adobe stock
अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की प्रदोष तिथि पर 20 अगस्त को व्रत रखा जाएगा। 21 अगस्त को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 अगस्त को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। 31 अगस्त से काशी का सोरहिया मेला भी शुरू हो जाएगा।