फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारी से दो लाख मांगने का आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले की एक महिला अधिकारी से चुनाव खर्च के लिए एक नेता द्वारा चुनाव खर्च के नाम पर दो लाख रुपये मांगे जाने का आडियो वायरल हुआ है। महिला अधिकारी कहती है जो भी संभव हो सकेगा भेज देंगे उसे स्वीकार कर लीजिएगा। नेताजी हैं कि महिला अधिकारी को अधिकारी बनाने की सलाह तक दे रहेेे हैं। सप्लाई रोक देने, चार किलो राशन कम कर देने की सलाह देते हुए कहते हैं कि कोटेदार लूट रहे हैं तो उन्हें तो मदद देनी ही चाहिए।
विज्ञापन

नेताजी कहते हैं कि हमारे गांव का भी कोटेदार लूट रहा है। अपने गांव के महिला कोटेदार का नाम भी बता दे रहे हैं। तुम कुछ मत करो, केवल कोटेदारों से कह दो, एक मिनट में सारी व्यवस्था हो जाएगी। कहते हैं चुनाव चल रहा है। हमें यहां से लेकर झारखंड तक जाना पड़ रहा है। हमारा एक दिन का खर्च 20 हजार रुपये है। हमें ही व्यवस्था करनी पड़ती है। पार्टी से थोड़े ही कुछ मिलता है। महिला अधिकारी ने नेता को अंकल कहकर संबोधित करते हुए कहती है कि हम अधिक कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन कुछ कर सकते हैं क्योंकि और भी कई लोग मदद मांगते हैं। आखिरकार नेताजी रकम बता देते हैं। कहते हैं कि कम से कम दो लाख रुपये भिजवाओ। इससे कम मत भेजवाना।
चुनाव की चर्चा होने से यह आडियो चुनाव से पहले का लग रहा है। लेकिन सोमवार को इस आडियो की दिन भर चर्चा होती रही। उधर, इसी नेता के विरुद्ध तहरीर देकर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के भदीड़ गांव निवासी शशि कुमार, सूर्य कुमार और पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि गनर भेजकर अपने घर बुलाया और घर जाने पर नेताजी गेट के पास जमीन देने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर अपने गनर से धमकी दिलाई। इन तीनों युवकों ने सीओ और एसपी को भी तहरीर की प्रति भेजी है। इस बारे में नेताजी और महिला अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें