फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी मालिक से पुलिसकर्मियों की बातचीत का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर और जेसीबी मालिकों से पैसे लेनदेन का पुलिसकर्मियों का दो ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों से बातचीत करने वाले दीवान और सिपाही मातलदेई पुलिस चौकी के बताए जा रहे हैं। इसकी जांच एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर अखिलेश राय को सौंपी है।
विज्ञापन

सीओ सदर के अनुसार ऑडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है, जांच की जा रही है। दरअसल, इस समय मातलदेई, जक्खिनी, अखरी चौकी क्षेत्र में रात के समय मिट्टी खनन जोरों पर है। पुलिस भले ही दावा करें कि खनन नहीं हो रहा है, लेकिन ऑडियो वायरल में यह बात सामने आई है कि अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टराें से दो-दो हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। दीवान और सिपाही के बीच बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है, यह भी ऑडियो में कहा जा रहा है कि गश्त छोड़कर सिर्फ ट्रैक्टरों पर निगाह रखो। ऑडियो वायरल होने के बाद से देहात के थानों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें