फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल राय प्रकरण: आईपीएस अफसर समेत कई पर गिरफ्तारी की तलवार, पुलिसकर्मियों की धड़कनें तेज

Sat, 02 Oct 2021 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

घोसी सांसद अतुल राय प्रकरण में एक सीओ की गिरफ्तारी और एएसपी के निलंबन की कार्रवाई ने बनारस से लखनऊ तक पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। 
विज्ञापन
अपराधियों को जेल भेजने वाले डीएसपी अमरेश सिंह बघेल खुद जेल में निरुद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी सांसद अतुल राय और दुष्कर्म पीड़िता मामले में कई पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। एक आईपीएस अफसर पर सख्त कार्रवाई के संकेत भी शासन स्तर से मिल रहे हैं। एक सीओ की गिरफ्तारी और एएसपी के निलंबन की कार्रवाई ने बनारस से लखनऊ तक पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। कैंट थाने से लेकर लंका थाने तक मामले में विवेचक और कई पुलिसकर्मियों धड़कनें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, मामले में बलिया निवासी पीड़िता ने वीडियो जारी करते तत्कालीन पुलिस अफसरों पर कई आरोप लगाए थे। 16 अगस्त को आत्मदाह के दौरान भी सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में कई पुलिस अफसरों और कर्मियों के नाम सार्वजनिक करते हुए अतुल राय के पक्ष में खड़ा होना बताया था।

पीड़िता के गवाह साथी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जुलाई माह 2021 में कैंट थाने में पीड़िता के खिलाफ ही कूटरचित और धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। 

विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर और विवेचक घटना के बाद निलंबित

इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह और विवेचक गिरजाशंकर यादव को घटना के बाद निलंबित कर दिया गया था। वहीं जिस जांच रिपोर्ट पर सीओ को निलंबित किया गया और मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी हुई, उस रिपोर्ट को एक आईपीएस अफसर ने ही मातहतों को फारवर्ड किया था। इसकी जांच शासन स्तर से कराई गई है। इस आधार पर माना जा रहा है कि कार्रवाई उस आईपीएस पर भी संभव है।

जेल में करवटें बदलते बीती निलंबित सीओ की रात

अपराधियों को जेल भेजने वाले डीएसपी अमरेश सिंह बघेल खुद जेल में निरुद्ध हो गए। बृहस्पतिवार को जेल में दाखिल हुए अमरेश सिंह बघेल की रात करवटें बदलते ही बीती। रात के भोजन में सिर्फ डेढ़ रोटी ही खा सके। बैरक के बाहर देर रात तक टहलते रहे। जेल के बंदीरक्षकों के अनुसार देर रात तक जगने के बाद निलंबित सीओ की नींद भी शुक्रवार सुबह जल्दी खुल गई। नित्य क्रिया के बाद सीओ वापस बैरक में सोने चले गए।

बसपा सांसद अतुल राय व दुष्कर्म पीड़िता प्रकरण में पीड़िता और उसके गवाह साथी को आत्महत्या को उकसाने मामले में आरोपित निलंबित सीओ अमरेश सिंह बघेल के चेहरे पर पूरे दिन खामोशी छाई रही। बंदी रक्षकों ने कई बार बात करने का प्रयास किया लेकिन वह मौन रहे। सुबह चाय पीने के बाद दोपहर का भोजन भी हल्का किया और शाम तक बैरक में सोते रहे। वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार शाम अमरेश सिंह बघेल को बाराबंकी से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

जेल के बाहर घूमती रही सफेद कार

निलंबित सीओ के जिला जेल में दाखिल होने के बाद सुबह से रात तक एक सफेद रंग की कार कई बार जेल के बाहर घूमती दिखाई दी। कुछ लोग दो बार अंदर भी गए और बाहर भी आए। जिला जेल के बाहर मौजूद लोगों के अनुसार बनारस नंबर की यह कार कई बार आई और गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें