फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से दें अपने सपनों को उड़ान, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर

Fri, 15 Sep 2023 01:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मर उजाला फाउंडेशन की प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विद्यार्थियों की मांग पर बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी छात्रवृत्ति के लिए दस सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विद्यार्थियों की मांग पर बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी छात्रवृत्ति के लिए दस सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फाउंडेशन की ओर से कक्षा 9-10 और 11-12 के छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए हर साल परीक्षा कराई जाती है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

विज्ञापन


अधिक से अधिक छात्र आवेदन कर सके, इसके लिए पिछले सप्ताह 10 सितंबर तक की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया है। अब अभ्यर्थियों के पास केवल पांच दिन बचे हैं। छात्र foundation.amarujala.com के साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com और atul-maheshwari-chhatravritti-2023 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  

ई-मेल आईडी होना अनिवार्य

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 74 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन

नौवीं-दसवीं को 50, 11वीं-12वीं के छात्रों को 75 हजार

छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल नौंवी-दसवीं के विद्यार्थियों को 50 हजार और 11-12वीं के छात्रों को 75 हजार रुपये दिए जाते हैं। दोनों संवर्ग में 23-23 छात्रवृत्तियां हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए नौंवी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। साथ ही उनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें